स्वप्न स्वाहा हुए तो हवन हो गया - एक आत्मा की पीड़ा से शिवत्व तक की यात्रा - Full Version


स्वप्न स्वाहा हुए तो हवन हो गया - एक आत्मा की पीड़ा से शिवत्व तक की यात्रा
by - Kavi Prateek Chauhan

स्वप्न स्वाहा हुए तो हवन हो गया,
नयन झरने झरे, आचमन हो गया।
पीर लय में घुली, आरती हो गई,
दर्द को स्वर मिला तो भजन हो गया।

अब समय से मुझे रूठना है नहीं,
भाग्य में जो मिला, बात वो ही सही।
काँटे जितने मिले, सब हृदय पर सहे,
मेरा टूटा-सा मन अब गगन हो गया।

पीड़ा जितनी मिली, सब सँजोकर रखी,
आँसुओं से ही मैंने कहानी लिखी।
गीत गाने की मुझको दिशा मिल गई,
मेरा रोना ही मेरा नमन हो गया।

धूल माथे लगाई, तिलक हो गया,
टूटा सारा भरम, मन सरल हो गया।
मौन मेरा यहाँ प्रार्थना बन गया,
दर्द को स्वर मिला तो भजन हो गया।

हार को मैंने माना, वरण हो गया,
टूटना ही यहाँ अब सृजन हो गया।
मोह का हर भरम अब दहन हो गया,
आज खुद से ही मेरा मिलन हो गया।

हाथ खाली हुए तो नमन हो गया,
ज़ख्म गहरा हुआ तो सहन हो गया।
भीड़ संसार की जब पराई हुई,
हार का हर कदम आचरण हो गया।

घाट की सीढ़ियों पर नमन हो गया,
भस्म की आरती में मगन हो गया।
राख जलती चिता की जो माथे लगी,
मृत्यु का भी वहीं पर हवन हो गया।

डम डमा डम बजा, मन गगन हो गया,
बंद पलकों में शिव का दरस हो गया।
धार गंगा की जो उन जटाओं में थी,
आँख का नीर ही आचमन हो गया।

मैं जिसे मैं कहूँ, वो दहन हो गया,
दूर कैलाश था, अब निकट हो गया।
जिसको ढूँढ़ा किया उम्र भर दर-बदर,
वो मेरे ही हृदय में प्रकट हो गया।

राह शिव की मिली तो मगन हो गया,
शोर मन का मिटा तो शमन हो गया।
आस शिव से जुड़ी, वंदना हो गई,
मैं शरण में गया तो अभय मिल गया।

भस्म तन पर रमी, ये असर हो गया,
काल का भय मिटा, मैं अमर हो गया।
साँस की लौ जो ईश्वर से जा मिली,
शिव से मिलकर के मैं शिव हो गया।

स्वप्न स्वाहा हुए तो हवन हो गया,
नयन झरने झरे, आचमन हो गया।
पीर लय में घुली, आरती हो गई,
दर्द को स्वर मिला तो भजन हो गया।

Mistika Banquet | Banquet Hall | Wedding Venue | Kolkata | Video Tour | Review


Mistika Banquet | Banquet Hall | Wedding Venue | Kolkata | Video Tour | Review

It is a very huge place which can house and hold a party of more  than 2000-2500 people. It is like some big Don Bosco School or some big university. Any decoration and spend can be done of any magnitude. It has outside and inside place. I mean open space and also indoors. The hall is superb and huge. Endless rows of food can be arranged in such a vast place. Whatever you can imagine can be done without even thinking about the space.

I was particularly not happy with the toilets. Sub-standard and not up-to the mark. When people spend crores on a celebration the toilets should also be of such quality and stature. Toilets are basic things and for which our PM is also fighting in and out. The place also has a huge parking space. So no need to worry when you want to host a large party.